गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज विद्युत पावर हाउस के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं और सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर पंचायत चौमुखा के वार्ड नंबर-9 अवैद्यनाथ नगर निवासी सदानंद के पिता झीनक प्रसाद सड़क पार कर रहे थे। तभी आनंदनगर की तरफ से आ रही बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। सीएचसी कैम्पियरगंज से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, उनकी मानसिक स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है और उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...