Gorakhpur News: बुलेट और स्कूटी की टक्कर में तीन घायल
गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार के तुर्रा नाले के समीप सोमवार को पेट्रोल पंप के पास बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेजवाया। जानकारी के मुताबिक, बुलेट सवार शहर से कुसम्ही की ओर जा रहा था, जबकि स्कूटी सवार कुसम्ही से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट सवार समर उपाध्याय (25), निवासी कुसम्ही बाजार, स्कूटी सवार अरशद (27), निवासी पिपराइच और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्स पुलिस ने घायलों के परिजनों को जानकारी दी और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.