Gorakhpur News: बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, कार की टक्कर से गई जान
गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सराय गुलरिहा में शुक्रवार देर रात सड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को पुलिस ने परिजनों की मदद से बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। महिला की पहचान सराय गुलरिहा निवासी इसलावती (49) के रूप में हुई है। बेटे महेंद्र गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे उनकी मां किसी कार्य से सड़क पार कर रही थीं। तभ्ी तेज गति से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना करने वाली कार और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.