Gorakhpur News: बुजुर्ग दंपती से मारपीट, ईंट-पत्थर चलाने का आरोप
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा। क्षेत्र के कोलुहही गांव में बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित वीरेंद्र दूबे ने पड़ोसी परिवार पर घर में घुसकर मारपीट करने, ईंट-पत्थर चलाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, बुधवार शाम पड़ोस के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि गुरुवार सुबह भी आरोपितों ने दोबारा आकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.