गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/जंगल कौड़िया हिटी। विकास खंड जंगल कौड़िया की ग्राम पंचायत डिहाघाट में ग्राम विकास अधिकारी के स्थानांतरण के बाद हुए लाखों रुपये के भुगतान वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू होने के 20 दिन बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। जांच रिपोर्ट अब तक उच्चाधिकारियों को नहीं भेजी गई है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और जांच में हो रही देरी पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले को जान बूझकर लंबित रखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार मामले की शुरुआत 16 जुलाई को हुई थी, जब वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव ने पूर्व सचिव पर ग्राम पंचायत डिहाघाट में लगभग 2.98 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत पचवारा खास में करीब 1.15 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- Kan...