गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला, युवकों ने दरवाजा तोड़कर बचाया, एम्स में भर्ती गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र के रजही स्थित आरपीएसएफ कैंप के सामने मंगलवार शाम बीयर की दुकान के मुंशी ने दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आसपास मौजूद युवकों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार, सुग्रीव यादव (40) पुत्र स्वर्गीय इन्द्रदेव यादव मूल रूप से खजनी थाना क्षेत्र के रावतडाड़ी गांव का निवासी है। वह रजही में आरपीएसएफ कैंप के सामने स्थित बीयर की दुकान पर मुंशी है। मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे उसने दुकान के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी जानकारी ह...