Gorakhpur News: बीएसएफ जवान के क्रेडिट कार्ड से 82,897 रुपये की ऑनलाइन ठगी
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवकहिया निवासी बीएसएफ जवान सुधीर सिंह ने क्रेडिट कार्ड से 82,897 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को उनके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने 82,897 रुपये का आईफोन ऑनलाइन खरीद लिया। जवान के अनुसार, उन्होंने किसी के साथ न तो ओटीपी और न ही सीवीवी साझा किया था। आरोप है कि जालसाज ने ऑनलाइन डिलीवरी का इस्तेमाल कर मोबाइल मंगाया। घटना के दिन ही उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक रकम वापस नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.