Gorakhpur News: बीईओ ने छह माह से बंद मिड-डे मील को शुरू कराया
गोरखपुर, सितम्बर 13 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड खोराबार के प्राथमिक विद्यालय गौरी मंगलपुर में पिछले छह माह से बंद मिड-डे मील शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद दोबारा शुरू हो गया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी दीपक मीणा तक पहुंचने के बाद उन्होंने जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा। जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह विद्यालय पहुंचे तो मिड-डे मील बंद होने का मामला सामने आया। बताया गया कि ग्राम प्रधान के प्रशासक द्वारा मिड-डे मील बनवाने से यह कहते हुए इनकार किया जा रहा था कि भोजन बनवाने की जिम्मेदारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की है। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि प्रसिद्ध यादव और प्रधानाध्यापिका संध्या जायसवाल के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.