Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की बच्ची गायब
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सोमवार को एक माह की नवजात बच्ची के गायब होने से हड़कंप मच गया। बाल सेवा संस्थान के एनआईसीयू में भर्ती बच्ची की तबीयत में सुधार होने पर उसे फीडिंग के लिए कंगारू मदर केयर वार्ड में मां के पास भेजा गया था। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर वार्ड में पहुंचे तो मां और बच्ची दोनों गायब मिलीं। कुछ देर बाद माता-पिता मेडिकल चौकी पहुंचे और बच्ची के गायब होने की सूचना दी। अस्पताल में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ पुलिस माता-पिता के अलग-अलग बयानों के आधार पर जांच कर रही है। संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राममनोहर की पत्नी रोशनी ने एक माह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। तबीयत खराब होने पर 15 अक्टूबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.