गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्टेट रेफरेंस लैब, माइक्रोबायोलॉजी विभाग और मेडिसिन विभाग के मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों ने भाग लेकर हेपेटाइटिस से बचाव का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने की। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस-बी और सी की जांच तथा उपचार की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। विभाग में आरटी-पीसीआर मशीन से अब तक 3709 हेपेटाइटिस-बी और 485 हेपेटाइटिस-सी की जांच की गई है, जिनमें क्रमशः 2368 और 268 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। यह भी पढ़ें- हेपेटाइटिस से बचाव के लिए जागरूकता और जांच जरूरी मरीजों के लिए कमरा ...