गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग चिकित्सा संस्थान की पोर्टिको से एक एम्बुलेंस नीचे गिर गई। पोर्टिको से भूतल की दूरी करीब 10 फीट की है। पोर्टिको से नीचे गिरने के कारण एम्बुलेंस चालक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि हादसा बुधवार-गुरुवार की रात करीब एक बजे हुआ। महानगर के निजी अस्पताल में पंजीकृत एम्बुलेंस से परिजन मरीज लेकर बाल रोग चिकित्सा संस्थान पहुंचे। तीमारदार और एम्बुलेंस के कर्मचारी मरीज को निकाल कर अंदर इमरजेंसी में ले गए। एम्बुलेंस में चालक झपकी ले रहा था। एम्बुलेंस स्टार्ट थी। इस दौरान अचानक चालक से गेयर लग गया। इसके बाद एम्बुलेंस रेलिंग तोड़ते हुए पोर्टिको से नीचे जा गिरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...