गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब ओपीडी, वार्ड या दवा काउंटर तलाशने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 'मे आई हेल्प यू' काउंटर बनाया जा रहा है। मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल की विभिन्न सेवाओं से जुड़ी जानकारी एक ही जगह मिलेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस काउंटर को दिवाली से पहले सक्रिय करने की योजना है। इसके लिए उपयुक्त स्थान चयन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि काउंटर पर मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार संबंधित विभाग का रास्ता और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। इससे अस्पताल में पहली बार आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को विशेष स...