गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग में एमबीबीएस 2026 सत्र के विद्यार्थियों को गुरुवार को कैडवरिक शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने चिकित्सा शिक्षा में योगदान देने वाले देहदाताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संवेदनशीलता बनाए रखने का संकल्प लिया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बिंदु सिंह ने विद्यार्थियों को कैडवर के महत्व और चिकित्सा शिक्षा में इसकी भूमिका के बारे में बताया। कैडवरिक शपथ का उद्देश्य भावी चिकित्सकों में मानवीय मूल्यों, नैतिक जिम्मेदारी और चिकित्सा पेशे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। इस दौरान एसोसिएट प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह, सहायक प्रो. डॉ. शिल्पा सिंह और डॉ. सौम्या अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...