Gorakhpur News: बीआरडी में डॉक्टरों ने प्लास्टिक मुक्त बनाने का चलाया अभियान
गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत शनिवार को बीआरडी अभियान पार्ट-2 चलाया गया। नाक, कान, गला विभाग के प्रो. डॉ. पीएन सिंह और उनकी टीम ने वार्ड नंबर 7, 1, 14 और 11 में प्रत्येक बेड की जांच कर मरीजों और उनके परिजनों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। मुख्य गेट पर तैनात गार्ड भी प्लास्टिक पन्नी लेकर आने वाले मरीजों और तीमारदारों को रोककर जागरूक कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मरीजों और परिजनों से प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े, जूट या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का प्रयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सिंगल यूज प्लास्टिक मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा:शाही
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.