Gorakhpur News: बीआरडी में कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी शुरू
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: मेडिकल कालेज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल के मरीजों के लिए राहत की खबर है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के हृदय विभाग में अब वैस्कुलर सर्जरी और थोरैसिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है। सोमवार को ब्लॉक में प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक सर्जरी यूनिट के ऑपरेशन थिएटर के संचालन की शुरूआत की। इसका संचालन से पैरों की नसों और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ जैसे बड़े शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। प्राचार्य ने बताया कि पैरों की नसों का फूलना, नसों का ब्लॉक होना, नसों में खून का जमना, पैरों में सूजन और पैर के वाल्व खराब होने जैसी समस्याओं का इलाज वैस्कुलर सर्जरी के द्वारा हो सकेगा। जरूरत पड़ने पर लेजर सर्जरी भी की जा सकेगी। इसी के साथ सुपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.