Gorakhpur News: बीआरडी के नर्सिंग कॉलेज में मनाई गई दीवाली
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में दीवाली समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रंगोली, दीप सज्जा, पारंपरिक वेशभूषा और मिठाई बनाने सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाने, वॉल हैंगिंग और तोरण निर्माण में भी अपनी रचनात्मकता दिखाई। परिसर में विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए खाद्य एवं मनोरंजक स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरडी मेडिकल कालेज के डीन एवं प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। राजकीय नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अल्का सक्सेना और उप-प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार बंसल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Haridw...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.