Gorakhpur News: बीआरडी के ऑर्थो वार्ड में पर्ची व्यवस्था पर लगे आरोप
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर अस्पताल की पर्ची व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि ऑर्थो वार्ड में लाइन में खड़े मरीजों की पर्चियां लेने के बजाय कुछ लोगों की पर्चियां कथित तौर पर अंदर से दर्ज की जा रही हैं। वीडियो में मौजूद लोगों इस व्यवस्था का विरोध करते हुए संबंधित कर्मचारी से सवाल-जवाब किए। वीडियो में संबंधित व्यक्ति को अस्पताल का कर्मचारी बताया जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बीआरडी : मानसिक रोग-सर्जरी के मरीजों की बनेगी आभा आईडी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.