Gorakhpur News: बीआरडी कर्मचारी को फोन कर धमकी, केस दर्ज
गोरखपुर, सितम्बर 15 -- Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में तैनात नर्सिंग अधिकारी को फोन कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।कैम्पियरगंज के लक्ष्मीपुर निवासी अम्बुज कुमार बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कमरा नंबर 19 में परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि अजय कुमार यादव नामक युवक उन्हें मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। धमकी से परिवार में दहशत का माहौल होने पर अम्बुज कुमार ने गुलरिहा पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अजय कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.