गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कमिश्नर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल सामानों की खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा शासनादेश का खुला उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग भी हुई। महानगर उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड धारी भर्ती मरीजों के साथ रुपए लेकर आपरेशन करने के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शैलेन्द्र बल्लभ पाण्डेय, गुलाम ताहिर, देवेन्द्र चौहान, रामदरश निषाद, राम चरित निषाद, विश्व नाथ गुप्ता, राम नाथ मौर्या, राम केवल पासवान, राज कुमार शर्मा आदि मौ...