Gorakhpur News: बिना मान्यता कक्षाएं चलाने वाले स्कूलों पर होगी सख्ती
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिना मान्यता के संचालन करने वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्ती करेगा। गगहा क्षेत्र में एक स्कूल में कक्षा छह से आठ तक बिना वैध मान्यता के कक्षाएं संचालित होने का मामला सामने आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया है। विद्यालय प्रबंधन को तीन दिन के भीतर संबंधित कक्षाओं का संचालन बंद कर साक्ष्य सहित अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। विभाग की ओर से पहले भी नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कक्षाओं का संचालन जारी रहने पर मामले को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजने की चेतावनी दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे स्कूलों पर कठोर कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई है। मान्यता संबंधी नियमों का उल्लंघन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.