गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के देवारीबारी गांव में बिना परमिट लकड़ी ले जाने की सूचना पर जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को आरोपितों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वन दरोगा विनय कुमार गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे। देवारीबारी गांव में शौचालय के पास बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर-ट्राली पर महुआ की लकड़ी लदी मिली। कुछ लोग उसे नीचे उतार रहे थे। टॉली पर नीम, शीशम और आम के बोटे भी रखे थे। वन टीम ने चालक से लकड़ी का कटान परमिट मांगा। इसी दौरान असलम पुत्र लियाकत, अरशद पुत्र लियाकत, अप्सर अली और लियाकत मौके पर पहुंच गए।आरोप ...