Gorakhpur News: बिना जरीब खींचे अब रोवर से होगी खेतों की पैमाइश
गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। अब खेतों-मेड़ों पर जरीब खींचने की बजाए रोवर से पैमाइश होगी। इसमें राजस्व विभाग की टीम जितनी दूर चलेगी, उतनी दूर तक सटीक और सही आंकड़े के साथ पैमाइश पूरी हो जाएगी। तहसील सदर में नई विधि से पैमाइश के लिए नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव की नेतृत्व में टीम बना दी गई है। सोमवार को पहली बार रोवर से पैमाइश होगी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एक जुलाई से 15 अगस्त तक नई तकनीक से पैमाइश होगी। तहसील सदर में धारा 24 के अंतर्गत लंबित 251 मामलों की पैमाइश होनी है। इस विधि से कम से अधिक गाटों की पैमाइश हो सकती है, इससे काश्तकारों को भी राहत मिलने की संभावना है। तहसील सदर में एक रोवर सिस्टम प्राप्त हुआ है, जो अक्षांस और देशांतर के माध्यम से पैमाइश करेगा। इसमें विवाद कम होंगे। यह भी पढ़ें- इंच-इंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.