गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बोर्ड की 131वीं बैठक में जर्जर और पुरानी प्राधिकरण संपत्तियों का राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के माध्यम से जीरो फाइनेंशियल बर्डन पर पुनर्विकास कराने से लेकर रामगढ़झील के सौंदर्यीकरण, महायोजना-2031 की सड़कों की चौड़ाई स्पष्ट करने और अनियोजित निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन दल बढ़ाने जैसे प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक सोमवार 31 अगस्त को 11 बजे प्राधिकरण कार्यालय के राप्ती सभाकक्ष में होगी。

बैठक की कार्यसूची बैठक की कार्यसूची में कुल 24 प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें खोराबार आवासीय योजना में निर्माणाधीन बहुमंजलीय ईडब्ल...