Gorakhpur News: बिना अनुमति होर्डिंग लगाने पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव पर मुकदमा
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चौराहा समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग और फ्लेक्स लगाने के मामले में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर निगम के अपर आयुक्त प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अविरल मिश्रा को सौंपी गई है। नगर निगम के अपर आयुक्त ने शुक्रवार को कैंट थाने में पत्र देकर शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया गया कि आदित्य शुक्ला ने नगर निगम से अनुमति लिए बिना गोरखपुर विश्वविद्यालय, छात्रसंघ चौराहा और शहर के अन्य स्थानों पर कई होर्डिंग और फ्लेक्स लगाए हैं। नगर निगम ने इन होर्डिंग और फ्लेक्स को आपत्तिजनक बताते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.