Gorakhpur News: बिना अनुमति निकली सपा नेता की रैली, हाईवे पर जाम में फंसी एंबुलेंस-हंगामा
गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान हिटी। कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता साधु यादव की रविवार को निकली प्रस्तावित रैली से गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर रैली में शामिल वाहनों और समर्थकों की भीड़ से हाईवे की एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। सपा नेता साधु यादव की रैली रविवार को पीपीगंज के भरवल से शुरू हुई। रैली शुरू होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुमति नहीं होने की बात कहते हुए इसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि कार्यकर्ताओं की भीड़ के सामने पुलिस को पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.