Gorakhpur News: बिजली समस्या से 24 घंटे तक जूझते रहे दो हजार परिवार
गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार शाम तक शहर के कई क्षेत्रों में लोग बिजली कटौती, हाई एवं लो वोल्टेज और बिजली की आवाजाही की समस्या से जूझते रहे। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र राप्तीनगर रहा जहां बिजली के फ्लक्चुएशन से कई घरों में विद्युत उपकरण खराब हो गए। इसके अलावा लालडिग्गी, शाहपुर, तारामंडल मोहद्दीपुर आदि क्षेत्र भी बिजली कटौती से प्रभावित रहा। दरअसल, सोमवार शाम करीब छह बजे राप्तीनगर क्षेत्र के एल्यूमिनियम फैक्ट्री के पास कार्य के दौरान केबल कटने से रामजानकी नगर समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। देर रात वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति तो बहाल कर दी गई, लेकिन पूरी रात करीब दो हजार घरों में बिजली के बार-बार हाई और लो वोल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.