Gorakhpur News: बिजली गई तो जियो नेटवर्क भी गायब
गोरखपुर, सितम्बर 14 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामचौरा गांव में जियो मोबाइल नेटवर्क की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से कॉलिंग और इंटरनेट सेवा लगातार प्रभावित है। हालत यह है कि बिजली जाते ही जियो का नेटवर्क भी गायब हो जाता है। कई बार बिजली रहने के बावजूद कॉलिंग और इंटरनेट सेवा ठप रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक मोबाइल नेटवर्क की खराबी से जरूरी फोन कॉल, ऑनलाइन कामकाज, विद्यार्थियों की पढ़ाई और डिजिटल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। उपभोक्ता अनिल प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, ज्वाला यादव, अमित चौहान और विकास मौर्या आदि ने जिम्मेदार अधिकारियों से नेटव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.