Gorakhpur News: बिजली की चपेट में आने से बंदर घायल
गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शेरपुर चमराह में बुधवार को बिजली की चपेट में आने से एक बंदर घायल होकर नीचे गिर गया। वन विभाग की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची, लेकिन घायल बंदर के आसपास मौजूद अन्य बंदरों ने टीम को घेर लिया। इसके चलते घायल बंदर को पकड़कर उपचार के लिए ले जाना संभव नहीं हो सका। घायल बंदर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ये बंदर लोगों को देखकर आक्रामक हो जा रहे हैं। ग्रामीण विश्वनाथ पाल, भोला सिंह, कौशलेन्द्र सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि घायल बंदर आबादी के बीच पड़ा होने के कारण लोगों के आने-जाने में परेशानी हो रही है। उसके आसपास मौजूद अन्य बंदर राहगीरों को दौड़ा लेते हैं। इससे गांव में भय का माहौल है।वन दरोगा राजेंद्र त्रिपाठी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.