Gorakhpur News: बिजली का तार टूटने के विवाद में दूसरे पक्ष पर भी केस
गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बगहीभारी गांव में बिजली का तार टूटने के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभिषेक पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी से बिजली का तार टूट जाने के बाद विवाद हुआ। इसी बात को लेकर विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मीरा देवी, विनीत पासवान, काजल और आंचल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले इसी विवाद में एक पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.