गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली कटौती से गुरुवार को शहर के दो हजार से अधिक परिवार और कारोबारी परेशान रहे। लालडिग्गी से लेकर शाहपुर और खोराबार के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली संकट बना रहा। लालडिग्गी के रायगंज के करीब 200 परिवार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पांच घंटे तक बिजली संकट से प्रभावित रहे। वहीं शाहपुर में विष्णु मंदिर, असुरन, गीता वाटिका, आदित्यपुरी और बीज गोदाम फीडर से जुड़े करीब एक हजार परिवार घंटों बिजली संकट से जूझते रहे। उधर, रेती चौक के आसपास के सैकड़ों प्रतिष्ठान घंटों बिजली कटौती और बार-बार की आवाजाही से परेशान रहे। विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी से जुड़े रायगंज के करीब 200 घरों की बिजली सुबह करीब छह बजे गुल हो गई, जो दोपहर करीब एक बजे बहाल हुई। सुबह बिजली कटौती से उपभोक्ताओं के सामने पेयजल का भी सं...