Gorakhpur News: बिजली कटौती से त्रस्त है जनता, सरकार तत्काल करें सुधार
गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर सचिव आफताब अहमद ने शहरी क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती पर कहा कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। दिन और रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को हो रही है। रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.