Gorakhpur News: बिजली कटौती पर राप्ती नगर उपकेंद्र पर किया हंगामा
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रामजानकी नगर के पार्वती पुरम में 24 घंटे से अधिक देर से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने बुधवार रात राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र पर हंगामा किया। रामजानकी नगर के पार्वती पुरम में मंगलवार रात लगभग 10:30 के बाद बिजली गुल हो गई। इसके बाद देर रात तक लोगों ने बिजली फाल्ट ठीक होने का इंतजार किया लेकिन सुबह सात बजे बिजली ठीक की गई। कुछ देर की राहत मिलने के बाद ही फिर बिजली गुल हो गई। बार-बार बिजली कटने के बाद लो-वोल्टेज की परेशानी शुरू हो गई। पूरे दिन इंतजार करने के बाद उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया। उपभोक्ता बुधवार रात लगभग नौ बजे राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र पहुंच गए। वहां कोई अधिकारी नहीं मिलने पर नारेबाजी करते हुए हंगामा भी किया। उपभोक्ता राम सिंह ने बताया कि रात व दिन दोनों समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.