गोरखपुर, सितम्बर 14 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के यशवंतपुर में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने गहने और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह घरवालों के अंदर जाने पर कई कमरों के ताले टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। यशवंतपुर निवासी अमरनाथ यादव के घर के लोग रात में बाहर सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोरों ने मंगलसूत्र, नथिया, झुमका, चांदी के सिक्के और 17 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह घरवाले अंदर पहुंचे तो कई कमरों के ताले टूटे मिले। खास बात यह रही कि चोरों ने घर में रखे अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...