गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित प्रिंसिपल कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कला संकाय ने खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग के फाइनल में कला संकाय ने वाणिज्य एवं बीबीए संकाय को 42-36 अंकों से हराया। कला संकाय के श्रेयांश पांडेय, मनीष यादव और अल्विन ने अच्छा प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में कला संकाय ने विज्ञान संकाय को 23-18 अंकों से पराजित किया। इस मुकाबले में अंशु, अदिति और सौम्या ने शानदार खेल दिखाया। पुरुष वर्ग में कला संकाय के श्रेयांश पांडेय और महिला वर्ग में अंशु राय को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि 15 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रा...