गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो शमीम अहमद अंसारी की अदालत में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर डॉ. प्रिंस गुप्ता की गवाही हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से उनका मुख्य बयान दर्ज कराया गया, लेकिन बचाव पक्ष की जिरह पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने प्रति-परीक्षा के लिए 21 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। मामले में गाजीपुर निवासी बर्खास्त सिपाही अभिषेक यादव आरोपित है। अभियोजन के अनुसार, 28 जुलाई 2026 की रात बालिका का जिला अस्पताल से अपहरण किया गया था। दो दिन बाद, 30 जुलाई को उसका शव चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे मिला था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की और ...