Gorakhpur News: बालमित्र केंद्र पर कलारिपयट्टू प्रशिक्षण का आयोजन
गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। समाधान अभियान के तत्वावधान में इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के सहयोग से चुप्पी तोड़, हल्ला बोल के अंतर्गत शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बालमित्र केंद्र थाना गोरखनाथ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए भारत की प्राचीन एवं पारंपरिक युद्ध कला कलारिपयट्टू के निशुल्क प्रशिक्षण सत्र का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण की बाल अधिकार मित्र कंचन सिंह और थाना प्रभारी गोरखनाथ विजय कुमार सिंह ने समाज और राष्ट्रहित में शिक्षकों के योगदान की चर्चा की। इस अवसर पर उमेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय जटेपुर उत्तरी की प्रधानाध्यापिका गीता आदि उपस्थिति रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.