गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा तहसील में रवि सिंह को एसडीएम बनाए जाने के बाद गुरुवार को एसडीएम का कार्यभार ग्रहण किया। बार एसोसिएशन की ओर से नवागत एसडीएम का स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार एडवोकेट ने एसडीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। एसडीएम ने स्वागत के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बार एसोसिएशन के महामंत्री अमिताभ बच्चन एडवोकेट, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, गुड्डू पासवान, जय सिंह, दुर्गेश मिश्रा, दिग्विजय पासवान, बलभद्र मिश्रा, संतोष मिश्रा, दयाशंकर मौर्य सहित...