Gorakhpur News: बारिश में पुलिया कटने से आवागमन बाधित, आक्रोश
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: गगहा/गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव के विकास खंड गगहा स्थित ग्राम भटौरा से ग्राम ढ़रसी (एन एच 29 तक) जाने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बाऊपार ईट भट्ठा के पास की एक सप्ताह पूर्व हुई तूफानी बारिश में पाइप की पुलिया बह गई। अब इस सड़क पर आवागमन बाधित है। अब तक पीडब्ल्यूडी के किसी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इंटर कालेज भटौरा से एन एच 29 पर स्थित ग्राम ढ़रसी तक जाने वाली 4 किमी सड़क से करीब दो सौ गांव जुड़े हैं। सीधा एवं शार्ट कट होने के कारण भटौरा गांव से पश्चिम स्थित आशापार, बेलादर, लाहीड़ांडी, सकरी, तींदमुहानी के लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। छात्र-छात्राएं विद्यालय व राहगीर मझगांवा शुक्रवार की बाजार करने व दैनिक उपभोग की वस्तु लेने जाते-आते हैं। ग्राम रानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.