गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय शनिवार 26 सितंबर को हुई भारी बारिश के छह दिन (01 अक्तूबर) बाद भी महानगर के बाहरी वार्डों में जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई है। वार्ड संख्या 51 देवी प्रसाद नगर के सेमरा-पथरा में बीडी कान्वेंट स्कूल के पास शनिवार से एक फुट से अधिक पानी जमा है।

जलभराव और आवागमन की समस्या पथरा गांव के पोखरे से करीब 70 मीटर तक सड़क पर पानी भरा होने से लोगों को इसी के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम ने मशीन लगाकर पानी निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन बुधवार तक मशीन नहीं पहुंची।

नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल वार्ड संख्या 21 मोहनापुर के जंगल हाकिम नंबर दो स्थित काशीपुरम में भी सड़क पर एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा है। स्थानीय निवासी अरविंद के मुताबिक पार्षद और...