Gorakhpur News: बारिश और तेज हवाओं के बीच डीएम ने शहर का लिया जायजा
गोरखपुर, सितम्बर 26 -- Gorakhpur News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। तेज हवा के साथ हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने नगर में जलभराव, सड़क पर पेड़ गिरने की स्थिति तथा विद्युत आपूर्ति की अनियमितता की पड़ताल करने के लिए नगरीय क्षेत्र का भ्रमण किया। डीएम ने सड़क पर गिरे पेड़ों की टहनियां हटवाने, विद्युत आपूर्ति व जलभराव की स्थिति को दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों, नगर पालिका एवं नगर निकायों को भी निर्देश दिया कि वे नगरीय क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए जलभराव की स्थिति पर अपनी सजग एवं सतर्क रहें। जिलाधिकारी ने सलेमपुर मार्ग पर सावित्री अस्पताल के निकट भ्रमण के दौरान पेड़ की टहनी सड़क पर गिरे होने तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे हटवाकर आवागमन की सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.