Gorakhpur News: बारात घर और उत्सव भवन के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। परफॉरमेंस ग्रांट से चयनित ग्राम पंचायतो मे बन रहे बारात घर तथा विधानसभा वार बन रहे उत्सव भवन के निर्माण कर्यो के प्रगति को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य हर हाल में जल्द पूरे किए जाएं। निर्माण में आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को कहा गया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से लगातार समीक्षा होने के कारण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एई जिला पंचायत मृगेंद्र बहादुर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव, कंसल्टिंग इंजीनियर और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.