गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: हरनही, हिंदुस्तान संवाद। खजनी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत छताईं में सोमवार को बायो-फ्लाक्स के कार्यों का औचक निरीक्षण भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय के एडिशनल सेक्रेटरी सौरभ तिवारी ने किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से मत्स्य पालन के कार्यों के बारे में बातचीत की। उन्होंने अन्य गांवों के समूहों की महिलाओं द्वारा शुरू किए गए कार्यों की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के निदान के लिए सुझाव ले कर मौके पर ही प्रशासक ग्राम प्रधान, एडीओ सहकारिता (आरडी) और बीएमएम को निर्देश देते हुए उसका समाधान भी कराया। जलपरी प्रेरणा उत्पादक स्वयं सहायता समूह की सदस्य पूनम, नीलम और मुन्नी ने बताया कि 6 से 8 महीने पहले यह कार्य उनके द्वारा शुरू किया गया है।पांच बायो-फ्लाक्स का निर्माण उनके समूह के द्वारा किया गया...