गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में योगीराज बाबा गंभीरनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने बाबा गंभीरनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल संत और सिद्ध योगी ही नहीं, बल्कि भारतीय योग, तपस्या, वैराग्य और आध्यात्मिक साधना की महान परंपरा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि बाबा गंभीरनाथ का जीवन यह संदेश देता है कि योग केवल शरीर को साधने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्वयं को साधने, अंतर्निहित शक्तियों को पहचानने और उन्हें लोककल्याण के लिए समर्पित करने का मार्ग है। उनका जीवन आत्मज्ञान, आत्मानुशासन, संयम और सेवा के समन्वय की प...