गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके की आवास विकास कॉलोनी स्थित रैन बसेरा में मकान के बाथरूम में 70 वर्षीय जमीला देवी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह करीब दो दिन से बाथरूम में मृत पड़ी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतका के चेहरे, ठुड्डी और दाईं आंख के ऊपर भी चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जमीला देवी घर में अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ रहती थीं। उनकी दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा दानिश दुबई में रहता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी ने किसी तरह अपनी बड़ी बहन को मां के बारे में जानकारी दी। रविवार रात करीब 9:30 बजे बड़ी बेटी घर पहुंची तो मुख्...