Gorakhpur News: बाजार में चीनी की आपूर्ति और स्टॉक की प्रशासन करेगा औचक निरीक्षण
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता चीनी के बढ़ रहे दामों और इसकी उपलब्धता को लेकर प्रशासन अब थोक व्यापारियों के स्टॉक और बाजार में चीनी की आपूर्ति की निगरानी करेगा। सोशल मीडिया पर चीनी की कमी की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा है कि चीनी का पर्याप्त स्टॉक है। यदि कृत्रिम कमी पैदा कर बाजार में दाम बढ़ाए जाते हैं तो जांच कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने एक पत्र जारी कर सभी थोक व्यापारियों को भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर चीनी के स्टॉक की स्थिति तत्काल घोषित करने और उसे नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: चीनी की जमाखोरी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम साथ ही उन्होंने कहा है कि व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.