गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि परिसर की सुरक्षा को देखते हुए लगाए गए टीन के बाड़ को कुछ लोगों द्वारा हटाये जाने का मामला सामने आया है। इससे विवि के अधिकारियों, कर्मचारियों के आवास एवं सामने बालिका छात्रावास के लिए असुरक्षा को देखते हुए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी है। हालांकि सूचना के बाद आयुष विवि चौकी पुलिस मौके पर जाकर लोगों को रोक दी है। विवि प्रशासन के अनुसार कुछ लोगों द्वारा जान बूझकर विवि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। आयुष विवि में स्थित बालिका छात्रावास के ठीक सामने बाउंड्रीवाल के दूसरी तरफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवास बना हुआ है। बताया जा रहा है आवास व बाउंड्रीवाल के बीच से पुराना खड़ंजा रास्ता चलता है। इस रास्ते से ब...