Gorakhpur News: बाउंड्रीवाल पर टीन शेड डालने का विरोध पर धमकी में चार पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ग्राम सभा के टोला भैसाड़ी में बाउंड्रीवाल पर जबरन टिन शेड डालने का विरोध करने पर महिला से गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ऊषा देवी पत्नी चंद्रभान पटेल ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक सप्ताह के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान उनके पट्टीदारों ने उनकी बाउंड्रीवाल पर जबरन टीन शेड डाल दिया। घर लौटने पर उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि पट्टीदारों ने गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भगवानदास, भोला, बलिराम और बाबूराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.