Gorakhpur News: बाइक हटाने के विवाद में ईंट मारकर इलेक्ट्रिक बस का शीशा तोड़ा
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज चौराहे पर मंगलवार शाम बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने ईंट मारकर इलेक्ट्रिक बस का शीशा तोड़ दिया। बस चालक ने कैंपियरगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम एक इलेक्ट्रिक बस फ्लाईओवर के नीचे सवारियां बैठाने के लिए खड़ी थी। तभी बस के सामने एक युवक ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। चालक ने रास्ता खाली कराने के लिए कई बार हार्न बजाया और बाइक हटाने को कहा, लेकिन युवक नहीं माना।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर युवक ने पास पड़ी ईंट उठाकर बस पर फेंक दी। ईंट बस के आगे और साइड के शीशे पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.