गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रुस्तमपुर के आजाद चौक पर शुक्रवार सुबह बाइक और स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद हो गया। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे विशाल कुमार सिंह का आरोप है कि स्कूटी सवार याकूब खान और उसके साथी ने उन्हें और उनके साथ मौजूद आठ वर्षीय बच्चे को गालियां दीं। आरोप है कि धार्मिक पहचान को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके बाद फोन कर करीब 20-25 लोगों को मौके पर बुला लिया गया। विशाल के मुताबिक भीड़ ने उनके और बच्चे के साथ मारपीट की। ईंट, पत्थर और डंडे से हमले में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। घटना बढ़ती देख संग्राम पांडेय ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। विशाल का आरोप है कि बाद में शांति भंग की धारा में चालान किया गया, लेकिन उनका मेडिकल नहीं कराया गया और...