Gorakhpur News: बाइक सवार के गले में फंसा चाइनीज मांझा, सात टांके लगे
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ में सोमवार शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार किसान का गला कट गया। गर्दन से तेज रक्तस्राव होने पर किसान ने अपनी टीशर्ट निकालकर गर्दन पर बांधी और चौराहे पर स्थित डॉक्टर के पास पहुंचे। उसके गले पर सात टांके लगे हैं। नौसड़ निवासी किसान रामप्रताप निषाद (55) सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक से हरैया सब्जी लेने जा रहे थे। रास्ते में अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया और वह बाइक से गिर पड़े। रामप्रताप ने बताया कि गले से खून निकलने पर उन्होंने अपनी टीशर्ट उतारी और उसे गर्दन पर बांधकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- चाइनीज मांझे से कटी इंजीनियर की गर्दन में 18 टांके आए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.